ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाफोटो फतेहपुर से सटे बिहार-झारखंड सीमा किया गया सील

फोटो फतेहपुर से सटे बिहार-झारखंड सीमा किया गया सील

फतेहपुर से सटे बिहार-झारखंड सीमा किया गया सील

फोटो
फतेहपुर से सटे बिहार-झारखंड सीमा किया गया सील
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 29 Mar 2020 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को फतेहपुर थाना और गुरपा ओपी क्षेत्र से सटे बिहार और झारखंड सीमा क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने सीमा को सील करने का आदेश दिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने से बचाव को लेकर प्रशासन काफी चौकस बनी है। साथ ही हर हाल में शत-प्रतिशत लॉक डाउन का पालन हो इसके लिए काफी सख्ती बरती जा रही है। इसके तहत बाहर व दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए बीडीओ कुमुद रंजन, सीओ विजय कुमार, फतेहपुर थानाध्यक्ष अबुजर हुसैन अंसारी और गुरपा ओपी प्रभारी प्रमोद कुमार ने जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश के आलोक में फतेहपुर और गुरपा से सटे बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वैसे सीमा को सील करने का आदेश दिया है जहां से बाहर से आने वाले लोग चोरी-छिपे प्रवेश कर रहे हैं तथा आगे भी कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके बाद भी इस समय काफी संख्या में लोग बाहर से आ रहे हैं। जो जहां से आ रहे हैं वे न तो वहां से जांच करवा कर आ रहे हैं और न तो यहां आने पर गांव व घर जाने से पहले जांच करवा रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना बन रही है। ऐसी हालात से बचने के लिए दूसरे राज्यों से सटे सीमाओं को सील करने का आदेश सरकार व जिला प्रशासन से मिला है। मौके पर पूर्व मुखिया अफजल अंसारी, बिनोज रविदास आदि लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें