ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाबिन्दी यादव के निधन से व्यक्तिगत क्षति : सांसद

बिन्दी यादव के निधन से व्यक्तिगत क्षति : सांसद

बिन्दी यादव के निधन से व्यक्तिगत क्षति : सांसद

बिन्दी यादव के निधन से व्यक्तिगत क्षति : सांसद
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 23 Jul 2020 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

जनता दल यू नेता बिन्देश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिन्दी यादव के निधन पर सांसद विजय कुमार ने शोक जताया है। सांसद ने कहा कि बिन्दी यादव का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। वहीं पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पूर्व एक तेज तर्रार नेता को खो दिया है। दु:ख की इस घड़ी में पत्नी मनोरमा देवी और पूरे परिवार से सहानुभुति जताते हुए सांसद ने उन्हें असीम धैर्य रखने की बात कही। गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान बिन्दी यादव ने जमकर अपनी भूमिका निभायी थी। बिन्दी यादव के निधन पर गणेषचक और काहुदाग मे पसरा सन्नाटाबिन्दी यादव के कोरोना संक्रमण से गुरुवार को हुई मौत की खबर मोहनपुर के गणेशचक स्थित पैतृक घर एंव ससुराल काहुदाग पहुंची तब दोनों गांवों में मातम पसर गया। मोहनपुर और बाराचट्टी से राजनीति शुरू करने वाले बिन्दी यादव पिछले 20 सालों से गया की राजनीति में प्रभावशाली थे। जनता दल यूनाईटेड में शामिल होने के बाद उनका प्रभाव काफी बढ़ गया था। उनके असमायिक निधन से इलाके और समाज को गहरा आघात पहुंचा। हांलाकि मोहनपुर के गणेशचक स्थित पैतृक घर पर उनके कोई परिवार नहीं रहते हैं। बावजूद गांव में सन्नाटा पसरा था। लोगों के बीच उनकी मौत की चर्चा हो रही थी। कुछ ऐसा ही हाल बाराचट्टी के काहुदाग स्थित उनके ससुराल का है। इधर उनके निधन पर मुखिया संघ अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, दीनानाथ प्रजापत, इन्द्रदेव यादव, शंभू कुमार सिंह ने शोक जताया है। जदयू नेता के निधन पर शोकगुरारू। एक संवाददातापूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बिदेश्वरी यादव के निधन पर गुरारू प्रखंड के राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। उनके निधन पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, जदयू बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो नईम, गुरारू मंडल अध्यक्ष संजय चन्द्रवशी, सुनील पासवान, भाजपा नेता राणा रंजीत सिंह, शंकर सिंह, कुमार अजीत सिंह आदि ने शोक जताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें