होली को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
फोटो होली को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील फतेहपुर, एक संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में सं
होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से फतेहपुर पुलिस की ओर से रविवार को क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने व अफवाहों से दूर रहने की अपील की। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर फतेहपुर, इटवां, शीतलपुर, डुमरीचट्टी, गोपीमोड़, जम्हेता, पहाड़पुर आदि गांव, मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम पुनः थाना पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।
पदाधिकारियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, शराब पीकर हंगामा करने व वाहन चलाने, जबरन रंग लगाने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचने की भी अपील की गई। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत भ पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और बाजारों में सामान्य चहल-पहल देखने को मिली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



