पर्व के बाद रोड किनारे लगाए गए झंडे उखाड़ लें,,एसडीपीओ

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए मंगलवार को आमस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीपीओ संदीप कुमार ने नियमों का पालन करने की अपील की और उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिया।

पर्व के बाद रोड किनारे लगाए गए झंडे उखाड़ लें,,एसडीपीओ

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को आमस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए शेरघाटी के एसडीपीओ संदीप कुमार ने कहा कि हर पर्व शांति और सद्भाव का संदेश देता है। इसलिए लाइसेंस की शर्तों और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करना सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीजे बजाने और देर रात तक तेज आवाज में जश्न मनाने से बचने की अपील की। सर्किल इंस्पेक्टर नेयाज अहमद, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार और सीओ अरशद मदनी ने अखाड़ा समितियों को निर्धारित समय के भीतर जुलूस का लाइसेंस लेने का निर्देश दिया।

बैठक में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का भरोसा दिलाया। प्रखंड के करीब दो दर्जन गांव-टोले में मोहर्रम मनाया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।