तिरंगा दौड़ प्रतियोगिता में रिंकी और रोहित ने मारी बाजी
फल्गु नदी पर बने सिक्सलेन पुल पर गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले तिरंगा दौड़
गया जी शहर के फल्गु नदी पर बना बिहार का पहला सिक्स लेन पुल पर गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रविवार को तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। भाजपा जिला क्रीड़ा मच और श्री महावीर सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित तिरंगा दौड़ में 135 महिला और पुरुषों ने भाग लिया। इसमें 40 महिलाएं शामिल थीं। पुरुष वर्ग में रोहित पहले स्थान पर शनि द्वितीय स्थान पर और मंदीप यादव तृतीय स्थान पर रहे। मंदीप वाराणसी से दौड़ने के लिए गया जी आए थे। महिला वर्ग में रिंकी कुमारी प्रथम, प्रिया कुमारी द्वितीय और प्रियंका यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
सभी धावक को प्रोत्साहन के रूप में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के विजेता रहे तिरंगा धावक को नगद, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। श्री महावीर सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से यह सम्मान दिया गया। इस मौके पर डॉ. मृत्युंजय कुमार, भाजपा क्रीड़ा मंच के संतोष कुमार( छोटे ), डॉ. नितेश, डॉ. विजेंद्र, राधिकांत शर्मा, अनिल स्वामी, जैनेंद्र कुमार, विक्की शर्मा ,केशवानंद, प्रिया रंजन, अनुज शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष करुणा देवी, वंदना कुमारी आदि मौजूद रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष आशुतोष कुमार बड़े ने बताया कि उत्साहवर्धन के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। काफी उत्साह के साथ देश भक्ति के वातावरण में शांति पूर्ण तरीके से तिरंगा यात्रा सफल रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




