ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाकर्मियों के हड़ताल से मरीजों का नहीं हो रहा जांच

कर्मियों के हड़ताल से मरीजों का नहीं हो रहा जांच

संविदा कर्मियों की हड़ताल पर होने से आमस अस्पताल के कई जरूरी सेवाएं ठप पड़ी...

कर्मियों के हड़ताल से मरीजों का नहीं हो रहा जांच
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 23 Jul 2020 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

संविदा कर्मियों की हड़ताल पर होने से आमस अस्पताल के कई जरूरी सेवाएं ठप पड़ी है। इस वजह इलाज कराने आये मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां लैब टेक्नीशियन समीउर्ररहमान, एकाउंटेंट गौरव कुमार, बीसीएम मिथिलेश रवि व एक एएनएम हड़ताल पर हैं। लैब टेक्निशियन की हड़ताल पर होने से टीबी मरीजों, गर्भवती महिलाएं व मलेरिया रोगियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। वहीं बीसीएम व एकाउंटेंट की हड़ताल पर होने से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। यहां बीसीएम हेल्थ मैनेजर के प्रभार में हैं। इस वजह कोरोना महामारी की व्यवस्था व डिलेवरी पैसेंट को सहयोग राशि का भुगतान भी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती हड़ताल जारी रहेगी। चिकित्सा अधिकारी डा. सुल्तान अंसारी ने कहा कि कर्मियों की हड़ताल पर होने से काफी परेशानी हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें