Hindi NewsBihar NewsGaya NewsPassenger Rescued from Tracks at Gaya Junction After Falling from Train
अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस से गिरकर ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री

अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस से गिरकर ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री

संक्षेप:

-गया जंक्शन की घटना, आरपीएफ की टीम ने यात्रियों के सहयोग से बचाई जान -ट्रेन

Nov 08, 2025 05:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

गया जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह 12987 अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस से गिरने से एक यात्री ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया और उसकी जान खतरे में पड़ गया। ड्यूटी पर तैनात रहे आरपीएफ के जवान प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के सहयोग से फंसे यात्री को ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत बचाया। चोटिल हो गए यात्री को तत्काल इलाज के लिए रेलवे हॉस्पिटल भेजा गया। रेल सूत्रों ने बताया कि यात्री राज सुमन कुमार पिता राजेंद्र प्रसाद नई सराय बिहार शरीफ जिला नालंदा का रहने वाला है। वह पटना से गया तक यात्रा के बाद गया रेलवे स्टेशन से बाहर निकल रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी 12987 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस का टॉयलेट उपयोग करने के लिए गाड़ी में प्रवेश किया। इसी दौरान ट्रेन खुल गई। राज सुमन हड़बड़ाकर ट्रेन से उतरने लगा। पैर फिसल जाने से वह ट्रेन से गिरते हुए ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गया। तत्काल ट्रेन को रोका गया। ट्रेन से गिरने से यात्री की कमर में चोट आई है। स्थिति को देखते हुए आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर विकास कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर पवन कुमार, जवान पिंटू कुमार, आरपीएसएफ के एएसआई अजय खलखो ने त्वरित कराई करते हुए यात्रियों के सहयोग से फंसे यात्री को ट्रैक से बाहर निकाला और रेलवे हॉस्पिटल भेजा। उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई।