गया जंक्शन से बंगाल निकला यात्री आठ दिन बाद भी नहीं पहुंचा घर

Dec 01, 2025 04:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

गया जंक्शन से बंगाल जा रहे 55 वर्षीय अबू तालीम 23 नवंबर को चंबल एक्सप्रेस में सवार हुए थे, लेकिन वह आठ दिन बाद भी अपने घर नहीं पहुंचे हैं। उनके परिजनों ने गया आरपीएफ और जीआरपी में आवेदन दिया है, लेकिन अब तक उनकी कोई सूचना नहीं मिली है। परिवार परेशान है और रेल प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

गया जंक्शन से बंगाल निकला यात्री आठ दिन बाद भी नहीं पहुंचा घर

गया जंक्शन से बंगाल जाने के निकला एक यात्री आठ दिन बाद भी अपना घर नहीं पहुंचा है।खोजबीन को आए परिजनों ने इस सम्बंध में गया आरपीएफ और जीआरपी में आवेदन दिया है। बताया गया कि करीब 55 वर्षीय अबू तालीम नामक व्यक्ति 23 नवंबर को चंबल एक्सप्रेस में हावड़ा जाने के लिए सवार हुए थे। लेकिन अभी तक वह अपने घर नहीं पहुंच पाया तथा परिजनों को इनके बारे में कोई सूचना भी नहीं मिल पाया। काफी खोजबीन किये जाने के बावजूद उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाने से परिवार व रिश्तेदार काफी परेशान हैं। इस सम्बंध में परिजन ने रेल प्रशासन से पता लगाने का गुहार लगाया है।

पश्चिम बंगाल का रहने वाले इस के अबू तालीम गया जी में निजी काम करता है। जीआरपी थाना और आरपीएफ पोस्ट को दिए आवेदन में अबू तालीम के रिश्तेदार रूपचंद शेख ने बताया कि हमारा बहनोई एस के अबू तालीम पिता एस के समीयूद्दीन पता चंपाहाटी शिमलागढ़ पंडवा हुगली वेस्ट बंगाल का रहने वाला है। वह 23 नवम्बर को घर से निकला और उसी दिन गया जंक्शन से स्टेशन पहुंच कर चंबल एक्सप्रेस में जनरल टिकट लेकर अपने घर हुगली वेस्ट बंगाल घर जाने के लिए बैठा। लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;