गया जंक्शन पर शालीमार एक्सप्रेस से कटकर यात्री की मौत
चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला, प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी -प्लेटफॉर्म पर पानी लेने

गया जंक्शन पर रविवार की सुबह शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक यात्री की कटकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब यात्री पानी लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा था और ट्रेन खुलने के दौरान जल्दबाजी में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्री गिरते ही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दी।अधिकारियों
ने घटनास्थल पहुंचकर उठाया शवसूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और रेल ट्रैक पर पड़े शव को हटाया। यह घटना बुधवार की सुबह करीब नौ बजे के आसपास दो नंबर प्लेटफॉर्म के कालका इंड साइड में हुई। रेल ट्रैक से शव को उठाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया। शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि करीब दो महीने पहले भी महाबोधि एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो यात्रियों की मौत हो चुकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


