ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाइमामगंज के मल्हारी पैक्स में धान कम का मैसेज आने से किसानों में आक्रोश

इमामगंज के मल्हारी पैक्स में धान कम का मैसेज आने से किसानों में आक्रोश

इमामगंज प्रखंड की मल्हारी पंचायत के पैक्स में किसानों को धान खरीदने के मामले में बड़ी मात्रा में धान का घोटाला करने का मामला सामने आया...

इमामगंज के मल्हारी पैक्स में धान कम का मैसेज आने से किसानों में आक्रोश
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 02 Feb 2023 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

इमामगंज प्रखंड की मल्हारी पंचायत के पैक्स में किसानों को धान खरीदने के मामले में बड़ी मात्रा में धान का घोटाला करने का मामला सामने आया हैं। इस संबंध में मल्हारी गांव के किसान बताते हैं कि धान लेते समय हमलोगों से ढाई किलो अधिक धान सूखने के नाम पर लिया गया। इसके बाद किसानों का धान खरीदारी कर लिए जाने के बाद सभी किसानों को अंधेरे में रखकर 50 किलो से 90 किलो तक धान कम कर उन्हें पैसा दिया जा रहा हैं। इस मामले की जानकारी किसानों को तब पता चला जब उनके मोबाइल पर धान का विभाग से मैसेज मिला। जिसमें सभी किसानों को 50 से 90 किलो कम का मैसेज आया। इधर किसान को धान कम का मैसेज मिलने के बाद अफरा तफरी मच गई।

पैक्स से कम मिल रहा है पैसा

मल्हारी गांव के किसान दिप्पू प्रसाद, विजय प्रसाद, सुदाम प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, अजय प्रसाद, धनंजय कुमार, उदय प्रसाद, रंजय प्रजापत, मो अनसीफ अहमद, हंसपाल प्रसाद, सत्येंद्र मिस्त्री, आदि दर्जनों किसानों को 50 -50 किलो धान काट दिया गया है। किसान बताते हैं कि जिसका दस किवंटल धान था। उनका साढ़े नौ किवंटल का ही मैसेज आया है सभी किसान का 50-50 किलो धान पैक्स अध्यक्ष द्वारा घोटाला कर लिया गया हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर पैक्स अध्यक्ष बासुदेव ठाकुर ने कहा कि टेक्निकल बदलाव के कारण किसानों के साथ ऐसी परेशानी हुई हैं। लेकिन यह घोटाला नहीं किया गया है। जिनका कम धान का मैसेज आया हैं। उनका पैसा मैं नगद दे दूंगा।

इधर (बीसीओ) ब्लॉक कोपरेटिव ऑफिसर संतोष कुमार ने बताया कि यह मामला काफी गंभीर हैं। इसकी शिकायत मुझे नहीं मिली हैं, लेकिन मैं इसका संज्ञान लेकर जांच करता हूं। सही पाए जाने के बाद उचित कार्रवाई किया जायेगा। इधर यह मामला सिर्फ मल्हारी पंचायत में नहीं हैं। यह मामला एक दो पंचायत को छोड़कर अधिकतर पंचायत में यह मामला सामने आ रहा हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें