ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयासाढ़े सात एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल को किया गया नष्ट

साढ़े सात एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल को किया गया नष्ट

धनगांई थाना क्षेत्र के आमुखाप जंगल के इलाके में लगभग साढ़े सात एकड़ में लगे अफीम की फसल को नष्ट किया गया। वन विभाग, एसएसबी, नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम...

साढ़े सात एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल को किया गया नष्ट
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 16 Mar 2022 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

धनगांई थाना क्षेत्र के आमुखाप जंगल के इलाके में लगभग साढ़े सात एकड़ में लगे अफीम की फसल को नष्ट किया गया। वन विभाग, एसएसबी, नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने लगभग चार घंटे अभियान चलाकर पन्द्रह लाख रुपये की उपर लागत की प्रतिबंधित फसल को नष्ट किया। इनमें से अधिकांश वन भूमि पर फसल लगाई गई थी। वन क्षेत्र पदाधिकारी विवेकानंद स्वामी ने बताया कि मंगलवार की शाम नष्ट की गई अफीम फसल लगाने के मामले में तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा। ज्ञात हो कि बाराचट्टी और धनगांई थाना क्षेत्र के ईलाकों में पिछले 18 सालों से प्रतिबंधित अफीम की खेती का धंधा बेरोकटोक जारी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें