ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाजिले के मात्र 23 प्रतिशत लोगों ने ली वैक्सीन का दोनों डोज

जिले के मात्र 23 प्रतिशत लोगों ने ली वैक्सीन का दोनों डोज

जिले में 16 जनवरी से शुरू हुये वैक्सीनेशन में अबतक जिले में कुल 20 लाख 28 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन ली...

जिले के मात्र 23 प्रतिशत लोगों ने ली वैक्सीन का दोनों डोज
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 22 Sep 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में 16 जनवरी से शुरू हुये वैक्सीनेशन में अबतक जिले में कुल 20 लाख 28 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन ली है। जिसमें कुल 16 लाख 42 हजार 497 लोगों ने प्रथम डोज ली है। जो निर्धारित लक्ष्य का 56 प्रतिशत है। वहीं 3 लाख 85 हजार 688 लोगों ने दूसरा डोज लिया है। जो लक्ष्य का मात्र 23 प्रतिशत है। जिले में 29 लाख 21 हजार 645 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है।

सेकेंड डोज लेने में लोग नहीं दिखा रहे उत्साह

इस तरह देखा जाय तो जिले में अभी भी लोग दूसरे डोज लेने में पीछे हैं। दूसरे डोज लेने के लिए लोग उत्साह नहीं दिखा रहे हैं। इतना ही नहीं जब विशेष अभियान आयोजित किया गया तब भी प्रथम डोज लेने वालों की संख्या ही अधिक रही। वहीं आये दिन लक्ष्य का 20 से 30 प्रतिशत के अंदर ही वैकसीनेशन होता है। जिले में बुधवार को 10 हजार 872 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। जो निर्धारित लक्ष्य का 15 प्रतिशत है। वैक्सीनेशन में 18 प्लस 4 हजार 891 लाभार्थी ने प्रथम डोज व 2852 लोगों ने सेकेंड डोज ली है। वहीं 45 वर्ष से अधिक उम्र के एक हजार 343 लोगों को पहला व 915 लोगों को सेकंड डोज दिया गया। वहीं 60 से अधिक उम्र के 585 लोगों को पहला व 286 लोगों को सेकेंड डोज दिया गया। इस तरह 6 हजार 819 लोगों को प्रथम व 4 हजार 53 लोगों को सेकेंड डोज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें