निगम के हड़ताली सफाईकर्मियों का हंगामा, एफआईआर
निगम के हड़ताली सफाईकर्मियों का हंगामा, एफआईआरनिगम के हड़ताली सफाईकर्मियों का हंगामा, एफआईआरनिगम के हड़ताली सफाईकर्मियों का हंगामा, एफआईआरनिगम के हड़ताली

गया नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सफाईकर्मी बुधवार की सुबह से ही निगम के गेट के सामने एकत्रित हो गये और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान निगम के कुछ कर्मी जब उन्हे गेट से हटाने का प्रयास किया तो दोनों के बीच झड़प हो गया। एक ओर सफाईकर्मी और उसके नेता संजीत सिंह व कुमार जितेन्द्र महिला सफाईकर्मियों को गाली-गलौज करने व मारने की धमकी देने का आरोप संबंधित कर्मियों पर लगाया। निगम की ओर से दो लोगों को नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ हंगामा करने और सफाई कर्मियों को भड़काकर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, साथ ही नगर निगम कार्यालय में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की बात कही गई।
इस दौरान निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया इस संबंध में सिविल लाइंस थाना में इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही। दूसरे दिन भी सड़क और घरों से नहीं हुआ कचरे का उठावसफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरे का ढेर दिख रहा है। दो दिनों से शहर से और लोगों के घर से डोर-टू-डोर कचरे का उठाव इस हड़ताल के कारण हुआ है। अब गुरुवार को सफाई कार्य पर कर्मी लौटते है या नहीं यह देखना है। कुछ व्यक्ति सफाईकर्मियों को भ्रमित कर रहेनिगम की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि कुछ अज्ञात व तथाकथित व्यक्तियों ने नगर निगम के सफाई कर्मियों को भ्रमित एवं उकसाने का प्रयास किया गया है। उक्त व्यक्ति न तो किसी मान्यता प्राप्त संगठन से जुड़े हैं और न ही किसी प्रकार के अधिकृत प्रतिनिधि या नेता हैं। इस संबंध में बिहार लोकल बॉडीज फेडरेशन के अध्यक्ष ने लिखित रूप से यह स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की हड़ताल का आह्वान नहीं किया गया है और न ही वे इस पूरे प्रकरण में किसी भी रूप में सम्मिलित हैं।कर्मियों को निगम का सख्त निर्देशनिगम यह स्पष्ट करता है कि अफवाह फैलाने एवं उकसाने वाले तत्वों का किसी भी प्रकार से समर्थन न किया जाए। यदि किसी भी कर्मी द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर कोई अनुचित कार्य किया जाता है, तो उनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।कई मांगें पूर्व से ही प्रक्रियाधीनउप नगर आयुक्त शशिकांत ने बताया कि इस दौरान निगम अधिकारियों द्वारा संबंधित असामाजिक तत्वों से वार्ता भी की गई, जिसमें उनके द्वारा कुछ मांगें रखी गईं, जैसे कि न्यूनतम वेतन 783 रूपये प्रतिदिन किया जाए, लंबे समय से कार्यरत सभी सफाई कर्मियों को नियमित किया जाए तथा सफाई कर्मियों को कार्य हेतु आवश्यक वस्त्र (ड्रेस) उपलब्ध कराए जाएं। इन मांगों में से कुछ मांगें पूर्व से ही प्रक्रियाधीन हैं। उदाहरणस्वरूप, सफाई कर्मियों के लिए वस्त्र उपलब्ध कराने हेतु टेंडर की प्रक्रिया की जा चुकी है । बहुत ही जल्द सभी कर्मियों को वस्त्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।साथ ही, निगम द्वारा कर्मियों के हित में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें अनुकंपा के आधार पर रिक्त पदों पर बहाली किया गया है, पारिवारिक पेंशन की प्रक्रिया चालू किया जा रहा है, छठे वित्त आयोग की अंतर राशि का भुगतान किया जा रहा है तथा सभी कर्मियों को पहचान पत्र भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


