ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाडोभी में बोलेरो व ऑटो की टक्कर में एक यात्री की मौत, आठ घायल

डोभी में बोलेरो व ऑटो की टक्कर में एक यात्री की मौत, आठ घायल

डोभी में बोलेरो व ऑटो की टक्कर में एक यात्री की मौत, आठ घायल

डोभी में बोलेरो व ऑटो की टक्कर में एक यात्री की मौत, आठ घायल
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 05 Jul 2020 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें

डोभी-चतरा सड़क मार्ग में कोसमा मोड़ के पास रविवार को ऑटो और बोलेरो की टक्कर में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि ऑटो पर सवार चालक सहित आठ यात्री घायल हो गए। मृतक की पहचान झारखंड राज्य के हन्टरगंज थाना के केदली गांव निवासी सरदार अशोक सिंह के रूप में की गयी। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक ऑटो हन्टरगंज से सवारी लेकर डोभी की ओर आ रहा था। इसी क्रम में डोभी थाना क्षेत्र के कोसमा मोड़ के पास डोभी की तरफ से तेज गति से जा रहे बोलोरो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पर सवार अशोक सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं ऑटो पर बैठे मो हसीब, शाहीन परवीन, हसनैन रजा, मो अब्बास, मो महमूद आलम सभी हन्टरगंज थाना, रामाधार पांडे औरंगाबाद और डोभी थाना क्षेत्र के रानीचक निवासी सुरेश कुमार व ऑटो चालक सुनील कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने नजदीक के हन्टरगंज अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर करीब आधा घंटा तक डोभी-चतरा रोड़ को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची डोभी थाना की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया। थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया गया है।शेरघाटी में जीटी रोड पर हादसे में बाइक सवार बच्ची घायल,रेफरशेरघाटी। निज संवाददाता शेरघाटी में जीटी रोड पर लगे भीषण जाम के दौरान रविवार की दोपहर मोरहर नदी के पुल के समीप पश्चिम की तरफ जा रही एक बाइक पर पीछे में बैठी बच्ची हादसे में बुरी तरह घायल हो गई।घायल लड़की की पहचान शेरघाटी थाने के भरारी गांव के मुकेश चौधरी की 10 वर्षीया बेटी अंजलि कुमारी के रूप में की गई है। शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल लड़की को गया रेफर किया गया है। यह हादसा तब हुआ जब बाइक से फिसल कर सड़क पर गिर पड़ी बच्ची का एक हाथ ट्रक के पहिए से कुचल गया। शेरघाटी थाने की पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेवार ट्रक को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें