फतेहपुर में पुराने रंजिश में हुए मारपीट में एक जख्मी
फतेहपुर थाना क्षेत्र के छिड़ी गांव में रविवार को पुराने रंजिश में दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर से हुए मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। बताया गया है...
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 22 May 2022 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें
फतेहपुर थाना क्षेत्र के छिड़ी गांव में रविवार को पुराने रंजिश में दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर से हुए मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। बताया गया है कि छिड़ी गांव में देवनाथ दास और सकिंदर दास के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष से चलाये गए ईंट-पत्थर से दूसरे पक्ष के 55 वर्षीय देवनाथ दास जख्मी हो गया। पत्थर लगने से उसका सिर फट गया है। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लेकर आया, जहां उसका समुचित इलाज किया गया। इलाज के बाद देवनाथ की स्थिति सामान्य होने पर चिकित्सक ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दिया है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।