टोला सेवकों व तालमी मर्कज का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Feb 09, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

सोमवार को इमामगंज के बीआरसी भवन में टोला सेवकों एवं तालमी मर्कज का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गया जिले के डीपीओ सईद तारिक ने सेवकों को उनके कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवकों को निरक्षर लोगों को साक्षर बनाना है और विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाना है।

टोला सेवकों व तालमी मर्कज का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

बीआरसी भवन इमामगंज में सोमवार को टोला सेवकों एवं तालमी मर्कज का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान गया जिले के डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता सईद तारिक ने टोला सेवकों और तालमी मर्कजों को उनके कार्य एवं दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टोला सेवकों को 15 से 35 आयु वर्ग के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाना है तथा अपने क्षेत्र के विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी निभानी है। इसके साथ ही सभी कार्यों की रिपोर्ट समय पर भेजनी होगी। उन्होंने बताया कि रिपोर्टिंग के लिए सभी टोला सेवकों को मोबाइल उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर बीईओ अशोक कुमार, पूर्व बीआरपी मोईन आलम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।