विश्व पर्यावरण दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को वन प्रक्षेत्र इमामगंज की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पंडरिया में छात्राओं के बीच चित्रकला प्

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को वन प्रक्षेत्र इमामगंज की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पंडरिया में छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन क्षेत्र पदाधिकारी कुलदीप चौहान ने कहा कि पर्यावरण, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर आयोजित इस तरह की गतिविधियां बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।प्रतियोगिता
में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त जीवन जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। साथ ही प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कपड़े और जूट के थैलों का इस्तेमाल करने की बात कही।छात्राओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बलिंद्र सिंह, सिंटू कुमार, रविरंजन सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


