ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाआजादी की 75 वीं वर्षगाठ पर कांग्रेस पार्टी ने निकालीआजादी गौरव यात्रा

आजादी की 75 वीं वर्षगाठ पर कांग्रेस पार्टी ने निकालीआजादी गौरव यात्रा

गया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा बुधवार को आजादी गौरव यात्रा निकाली गयी। जो गया शहर विधानसभा क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी...

आजादी की 75 वीं वर्षगाठ पर कांग्रेस पार्टी ने निकालीआजादी गौरव यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 10 Aug 2022 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा बुधवार को आजादी गौरव यात्रा निकाली गयी। जो गया शहर विधानसभा क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अस्थि कलश स्तंभ से शुरू हुआ जो गया शहर में सभी महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के केंदूई गांव स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल पर समाप्त हुआ। नेताओ ने कहा की यह पदयात्रा 14 अगस्त तक संपूर्ण गया जिला में 75 किलोमीटर दूर तय कर आजादी गौरव यात्रा के संदेश को जन, जन में पहुंचाने का काम करेंगे। पदयात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रीका प्रसाद यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य प्रो विजय कुमार मिठू , युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, ओंकार नाथ सिंह, लुलन सिंह, वीर मनी सिंह, डॉ. गगन मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार निराला सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुये।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें