शेरघाटी में वृद्ध महिला का हाथ तोड़ा, एफआइआर दर्ज
शेरघाटी के कृष्णापुरी मुहल्ले की पीड़ित महिला प्रीति कुमारी, सब इंस्पेक्टर चंद्रनाथ झा को इस मामले का अनुसंधान अधिकारी बनाया गया...
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 01 Nov 2020 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें
शेरघाटी के कृष्णापुरी मुहल्ले में एक वृद्ध महिला को धक्का देकर उसका हाथ तोड़ देने और उसके गले से सोने की चेन छीन लेने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।शेरघाटी के थानेदार अरविंद कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला प्रीति कुमारी के पड़ोस में रहने वाले मनोज सिंह नामक व्यक्ति को नामजद करते हुए महिला ने केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सब इंस्पेक्टर चंद्रनाथ झा को इस मामले का अनुसंधान अधिकारी बनाया गया है। इधर पीड़ित महिला ने कहा कि जब वह पड़ोसी के बच्चे की बदमाशी पर उसके माता पिता को बताने गई तो उसके पिता मनोज सिंह ने आग बबूला होकर मारपीट शुरु कर दी।