गुरारू में निजी मकान में चल रहा राजस्व कर्मचारी का दफ्तर
अंचल क्षेत्र के राजस्व कर्मचारियों की मनमानी की वजह से रैयत मालगुजारी जमा करने व मोटेशन कार्य के लिए अंचल कार्यालय एवं राजस्व कचहरी का महीनों चक्कर...

अंचल क्षेत्र के राजस्व कर्मचारियों की मनमानी की वजह से रैयत मालगुजारी जमा करने व मोटेशन कार्य के लिए अंचल कार्यालय एवं राजस्व कचहरी का महीनों चक्कर काटना पड़ता है। गुरारू प्रखंड के सभी राजस्व कर्मचारी सरकारी दफ्तर में न बैठकर कर निजी मकान पर राजस्व कचहरी कार्य निपटाते हैं। सभी सरकारी दास्तावेज निजी मकान में ही रखा जाता है। निजी कार्यालय में मुंशी के रूप से एक दो आम आदमी काम करते हैं। निजी कार्यालय खोलना बंद करना उसी के जिम्मे है। उक्त संबंध में सीओ संजीव कुमार त्रिवेदी ने बताया की सभी राजस्व कर्मचारी को पंचायत सरकार भवन में बैठने का आदेश दिया गया था। किसी को निजी मकान में कार्यालय नहीं चलाना है न ही कोई मुंशी रखना है। विशेष इस मामले में हमें कोई जानकारी नहीं है।