सीएम नीतीश कुमार के पुत्र ने विष्णुपद व मां मंगलागौरी मंदिर में की पूजा-अर्चना-संशोधित
सीएम नीतीश कुमार के पुत्र ने विष्णुपद व मां मंगलागौरी मंदिर में की पूजा-अर्चना-संशोधित सीएम नीतीश कुमार के पुत्र ने विष्णुपद व मां मंगलागौरी मंदिर मे

सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पहली बार गया आए। मोहड़ा व मानपुर के बाद शाम में प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचे। काफिले के साथ निशांत कुमार सीधे विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह गए। वहां विष्णुपद चरण की पूजा-अर्चना की। गयापाल गयापाल गोकुल दुबे और टुन्ना लाल महतो ने पूरे विधान के साथ पूजा-अर्चना करायी। करीब बीस मिनट तक विष्णुचरण की पूजा कर मंगल कामना की। इससे पहले विष्णुपद पहुंचने पर जदयू के नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा के साथ ही कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विष्णुपद से निशांत कुमार शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर गए।
यहां भी गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की। मां मंगलागौरी मंदिर में पूजा के बाद निशांत कुमार बोधगया के लिए रवाना हो गए। मेरा सौभाग्य है कि विष्णुपद आ सका : निशांत पूजा के बाद विष्णुपद मंदिर परिसर में निशांत कुमार ने कहा कि धार्मिक यात्रा पर आया हूं। धार्मिक पौराणिक से जुड़ा तीर्थ है, इसलिए आया हूं। आशीर्वाद लेने आया हूं। सौभाग्य रहा कि मैं यहां सका। विष्णुचरण की पूजा-अर्चना कर अच्छा लगा। शुरुआत में जदयू के मुख्यालय प्रभारी व प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने आगवानी की। इस अवसर पर प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, प्रकाश राम पटवा, उत्तम कुशवाहा, अजीत शर्मा, शंकर चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष ज्योति दांगी, सोनम कुमारी दास, अरविंद वर्मा, जितेंद्र कुमार दास अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। गेहलौर घाटी गए निशांत, माउंटेन मैन की प्रतिमा का दर्शन किया विष्णुपद आने से पहले सीएम के पुत्र निशांत कुमार मोहड़ा प्रखंड के गेहलौर घाटी गए। माउंटेन मैन दशरथ मांझी की प्रतिमा का दर्शन किया। गहलौर घाटी का भी भ्रमण किया। दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी से मुलाकात की। गेहलौर से निकलने के बाद मानपुर के सुरहरी मोड़ पर निशांत कुमार का कार्यकताओं कीओर से भव्य स्वागत किया। यहां भारी भीड़ रही। निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगे। आपका नेता कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो कहकर सभी ने निशांत कुमार का उत्साह बढ़ाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




