निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधाएं

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधाएं निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधाएं

निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधाएं

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को है। जिले में यह व्रत काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन विष्णुपद मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होगी। एक दिन पहले ग्रामीण इलाकों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। रात भर इसी इलाके में भारी संख्या में ग्रामीण रुक जाएंगे। व्रत के दूसरे दिन यानी 26 जून की सुबह स्नान, पूजा करने और प्रसाद ग्रहण के बाद वापस लौटेंगे। व्रत के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सामाजिक संस्था प्रतिज्ञा के अध्यक्ष बृजनंदन पाठक ने मुख्यमंत्री, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त आदि को ज्ञापन देकर समसस्याओं को दूर करते हुए मुकम्मल बेहतर सुविधाएं बहाल करने की मांग की है।

सुविधाओं की मांग

उन्होंने ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि निर्जला एकादशी के मौके पर विष्णुपद मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ की तुलना में इंतजाम मुकम्मल नहीं रहता है। पेयजल व साफ-सफाई की समस्या बनी रहती है। जबकि इस दिन अहले सुबह से 11 बजे तक भीड़ रहती है। श्री पाठक ने अधिकारियों से विष्णुपद मंदिर में पेयजालपूर्ति की व्यवस्था करने, मंदिर और देवघाट की कायदे से सफाई कराने, देवघाट पर बड़ा कुंड का निर्माण कराने, देवघाट के सभी चापाकल ठीक कराने, कृत्रिम झरनों को चालू करवाने की मांग की है। उन्होंने मंदिर के बाहरी प्रांगण व देवघाट पर बड़ा पंडाल बनवाने, विष्णुपद के समीप एम्बुलेंस सहित बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल व ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, अस्थायी व चलंत दुकानों पर रोक लगाने, भिक्षुओं के बैठने पर नियंत्रण करने, लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारण की व्यवस्था कराने, विष्णुपद मार्गों में मांस-मछली व अंडा आदि की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। श्री पाठक ने फल्गु नदी में जल संसाधन विभाग की ओर मोटर पंप चलवाने व सूर्यकुंड में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से तैराकों की तैनाती करने की भी गुहार लगायी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

निर्जला एकादशी कब है?
निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।