ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाजीटी रोड पर बने शेरघाटी के पुलों की मरम्म्त में एनओसी का पेच

जीटी रोड पर बने शेरघाटी के पुलों की मरम्म्त में एनओसी का पेच

मगध प्रमंडल के कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ शेरघाटी में की बैठक , बैठक में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एनएचएआई, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और पथ निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद...

जीटी रोड पर बने शेरघाटी के पुलों की मरम्म्त में एनओसी का पेच
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 22 Jan 2020 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

एनएचएआई (नेशनल हाइवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया) के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शेरघाटी में जीटी रोड के पुलों की मरम्मत के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड को एनओसी उपलब्ध कराने को कहा गया है।बुधवार को शेरघाटी में मगध प्रमंडल के कमिश्नर असंगबा चुबा आओ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर यह आदेश दिया है। बैठक में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एनएचएआई, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और पथ निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे। एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) के बगैर शेरघाटी में जीटी रोड पर बने बुढ़िया और मोरहर नदी के दो-दो जर्जर पुलों की मरम्मत का काम लटका हुआ है। पुलों की मरम्मत का भार बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को सौंपा गया है, मगर पुल निगम के अधिकारियों को न तो एनएचएआई ने एनओसी दिया है और न पथ निर्माण विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति दी है। बैठक में मौजूद शेरघाटी के एसडीओ उपेंद्र पंडित ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनएचएआइ को हफ्ते भर के भीतर एनओसी देने और पथ निर्माण विभाग को तुरंत प्रस्तावित कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति देने को कहा गया। बैठक के दौरान आयुक्त ने पुल निर्माण कार्य से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया और शीघ्र ही पुलों की मरम्मत के काम को पूरा करने का टास्क भी उन्हें सौंपा। करीब आधे घंटे तक ठहरे आयुक्त ने सामान्य प्रशासनिक काम काज की भी जानकारी ली। बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों के अलावा पुल निगम के र्कायपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा, आरसीडी के सहायक अभियंता विवेक कुमार और कनीय अभियंता सतीश वैद्य, शेरघाटी के एलआरडीसी इष्टदेव महादेव और अपर पुलिस अधीक्षक रवीश कुमार भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें