निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

बुनियादगंज थाना क्षेत्र के शेखा बिगहा मोड़ पर एक निजी अस्पताल में जन्म के कुछ दिनों बाद एक नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, और जांच शुरू कर दी है।

निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा

बुनियादगंज थाना क्षेत्र के शेखा बिगहा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में जन्म के पांच-छह दिन बाद एक नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद सोमवार की रात आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। बताया जाता है कि महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया था, जिसके बाद बच्चा जन्मा। कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था, लेकिन अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इससे नाराज परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही बुनियादगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।थानाध्यक्ष

सह प्रशिक्षु डीएसपी सौरभ ने बताया कि मृतक के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन की ओर से अलग-अलग आवेदन दिए गए हैं, जिनके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।