Hindi NewsBihar NewsGaya NewsNew Year 2026 Celebrations Amidst Cold and Fog Enthusiasm Prevails
जिले में नये साल पर मना जश्न, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जिले में नये साल पर मना जश्न, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

संक्षेप:

-सुरक्षा के लिए 3000 से अधिक पुलिस के जवान मुश्तैद रहे -पर्यटक स्थलों और पिकनिक

Jan 01, 2026 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। नये साल के जश्न के लिए पर्यटक स्थल, धार्मिक स्थल और पिकनिक स्पॉट लोगों से गुलजार रहे। सुबह से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। परिवार, युवा और मित्र समूह नए साल की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए विभिन्न स्थलों पर पहुंचे। ठंड और शीतलहर के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। कई जगहों पर लोगों ने पिकनिक मनाई, तो कहीं धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर नये वर्ष की मंगलकामना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, पार्कों और पर्यटन स्थलों पर रौनक बनी रही। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिले भर में 3000 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। पर्यटक स्थलों और पिकनिक स्पॉटों पर पुलिस की विशेष निगरानी रही। सादी लिबास में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया, ताकि हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे। प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, वहीं सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी की गई। भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख स्थलों पर ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की गई। कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी, ताकि किसी भी संदिग्ध हरकत पर तुरंत कार्रवाई हो सके। यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रही, रूट डायवर्जन और बैरिकेडिंग के जरिए जाम और दुर्घटनाओं को रोका गया। ठंड और कोहरे के कारण संभावित हादसों को ध्यान में रखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। भीड़ को देखते हुए डीएम शशांक शुभांकर खुद विष्णुपद मंदिर सहित अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया।