Hindi NewsBihar NewsGaya NewsNew Principal Ramchandra Prasad Singh Takes Charge at Shriram Mahant Shatanand Giri College
रामचंद्र सिंह बने शेरघाटी कॉलेज के प्राचार्य, पढ़ाई पर फोकस

रामचंद्र सिंह बने शेरघाटी कॉलेज के प्राचार्य, पढ़ाई पर फोकस

संक्षेप:

शेरघाटी के श्रीमहंथ शतानंद गिरी कॉलेज में रामचंद्र प्रसाद सिंह ने नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभाला। पूर्व प्राचार्य प्रो. नागेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें पदभार सौंपा। उन्होंने कहा कि उनकी...

Aug 13, 2025 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

शेरघाटी के श्रीमहंथ शतानंद गिरी कॉलेज में बुधवार को नए प्राचार्य के रूप में रामचंद्र प्रसाद सिंह ने योगदान किया है। कॉलेज के निवर्तमान प्राचार्य प्रो.नागेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें पदभार सौंपा। प्राचार्य के रूप में योगदान करने के पूर्व वह पटना के अरविंद महिला कॉलेज में बतौर अध्यापक तैनात थे। नवपदस्थापित प्राचार्य के साथ उनकी पत्नी अर्चना कुमारी सिंहा भी समारोह में मौजूद थी। हाल ही में मगध विश्वविद्यालय से प्राचार्य की नियुक्तियों को लेकर अधिसूचना जारी हुई थी। नवपदस्थापित प्राचार्य ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पढ़ाई-लिखाई के स्तर को बेहतर बनाना है। कॉलेजकर्मियों की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति बेहतर बनाना और उनके लिए संसाधन जुटाना उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पूर्व उन्होंने पदभार ग्रहण करते हुए कॉलेज के उपस्थित अध्यापकों का परिचय प्राप्त किया। बता दें कि शेरघाटी का एसएमएसजी कॉलेज मगध विश्वविद्यालय की इस अनुमंडल में अकेली अंगीभूत इकाई है। इस मौके पर प्रो.रजनीश कुमार, प्रो.विक्रम कुमार, प्रो.श्रवण बंदोपाध्याय, पंकज कुमार, संजय सिंह, रविरंजन कुमार, राजीव गौतम और दिनेश कुमार आदि भी थे।