गया जी में कामकाजी महिलाओं के लिए खुला सखी निवास

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

गया जी में कामकाजी महिलाओं के लिए सखी निवास छात्रावास की शुरुआत की गई है। यहां 50 महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था है, और मात्र तीन हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भोजन उपलब्ध होगा। यह योजना मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना और मिशन शक्ति योजना के तहत संचालित की जा रही है।

गया जी में कामकाजी महिलाओं के लिए खुला सखी निवास

गया जी में कामकाजी महिलाओं के लिए खुला सखी निवास छात्रावास में कुल 50 कामकाजी महिलाओं के ठहरने की है व्यवस्थामात्र तीन हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भोजन का इंतजामगया जी, प्रधान संवाददातागया जी में कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए आकांक्षा सह सखी निवास की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को समाज कल्याण विभाग की सचिव सह प्रबंध निदेशक बंदना प्रेयषी ने वर्चुअल माध्यम से छात्रावास का विधिवत उद्घाटन किया। यहां महिलाओं को सुरक्षित वातावरण में आवासीय सुविधा मिलेगी। यह छात्रावास राज्य की मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना और केंद्र की मिशन शक्ति योजना के तहत संचालित किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है। छात्रावास में कुल 50 कामकाजी महिलाओं के आवासन की व्यवस्था है। यहां तीन हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भोजन भी मिलेगा। यह सुविधा उन महिलाओं के बेहद लाभकारी होगा जो अपने बाहर से आकर काम कर रहीं हैं। मौके पर बंदना प्रेयषी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में बढ़ती सहभागिता को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की व्यवस्था की गई है। गया में उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने इस पहल की सराहना की। कहा कि इससे महिलाओं को सुरक्षित वातावरण में दूसरे जिलों से आकर काम करने में आसानी होगी। उद्घाटन के दौरान गया में राज्य प्रतिनिधि कार्यक्रम प्रबंधक विनय एस पी सिंह, राज्य परियोजना प्रबंधक अंकिता कश्यप, जिला प्रतिनिधि डॉ. रश्मि वर्मा के अलावा कई गणमान्य अधिकारी मौजूद रहे।मगध कॉलनी में खुला है महिला छात्रावासगया जी में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास मगध कॉलनी में महिला छात्रावास खोला गया है। गौरकाबिल है कि पटना और मुजफ्फरपुर में इस प्रकार के छात्रावास पहले से संचालित हैं। छात्रावास के संचालन के लिए अधीक्षिका, उपाधीक्षिका, सुरक्षा कर्मी, रसोइया और सफाईकर्मी आदि की व्यवस्था की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।