जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की नई कमेटी का गठित
गया जी, हिन्दुस्तान संवाददाता। गया खेल भवन सह व्यायामशाला में बुधवार को गया जिला वेटलिफ्टिंग

गया खेल भवन सह व्यायामशाला में बुधवार को गया जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक बिहार वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार ओझा की देखरेख में हुई। गया जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे अरुण कुमार ओझा के अपने पद से त्यागपत्र दिए जाने के उपरांत पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। डॉ. केतुल कुमार को अध्यक्ष, राहुल राज को सचिव, पूजा कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त समिति के संरक्षक के रूप में राकेश रंजन और अरुण कुमार ओझा को मनोनीत किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर कुंदन कुमार, कुमारी रीता सिंह का चयन किया गया। संयुक्त सचिव का दायित्व विकाश भारद्वाज, संगीता कुमारी को सौंपा गया। तकनीकी बोर्ड के चेयरमैन रवि पांडेय को बनाया गया।साथ ही संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए छह सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया जिसमें श्रद्धार्थ कुमार, सत्यम वर्मा, अशुतोष कुमार, सुप्रिया राज, साहिल सिंह राजपूत व सौरभ सुमन को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


