Hindi NewsBihar NewsGaya NewsNew Agricultural Officer Mitali Sinha Takes Charge to Support Farmers in Paraiya Block
परैया में मिताली सिन्हा ने संभाला कृषि पदाधिकारी का पदभार

परैया में मिताली सिन्हा ने संभाला कृषि पदाधिकारी का पदभार

संक्षेप:

परैया प्रखंड में मिताली सिन्हा ने कृषि पदाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने किसानों के हित में काम करने का वादा किया और आश्वासन दिया कि सभी कृषि योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचाया जाएगा। नई...

Sep 10, 2025 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

परैया प्रखंड में बुधवार को मिताली सिन्हा ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। यह उनका पहला पदस्थापन है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि किसानों के हित में कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार की सभी कृषि योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, समय पर खाद-बीज और कृषि उपकरण उपलब्ध कराने में विभाग पूरी तरह सहयोग करेगा। नई कृषि पदाधिकारी के आगमन से किसानों में उम्मीद जगी है कि अब उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें