नालों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त
नालों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्तनालों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्तनालों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : न
मानसून के पहले शहर में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नागरिक सुविधाओं की निगरानी और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर गया नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मानसरवा नाला, नादरागंज नाला, बॉटम नाला, उत्तरी भूतल नाला और कुजापी नाला का चल रहे सफाई कार्यों की समीक्षा व निरीक्षण किया। इसके बाद शहीद भगत सिंह पार्क स्थित जलापूर्ति केंद्र का भी जायजा लिया और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार की सुबह मानसरवा नाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।नादरागंज
नाले की सफाई में दिखी धीमी गतिनादरागंज नाले के निरीक्षण के दौरान सफाई कार्य अपेक्षाकृत धीमी गति से संचालित होता पाया गया। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को मशीनों के साथ अतिरिक्त सफाई मजदूर लगाने और दस दिनों के अंदर सफाई कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई सुनिश्चित करना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर आयुक्त ने बॉटम नाला और उत्तरी भूतल नाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नालों में सिल्ट निष्कासन, जल प्रवाह की स्थिति और सफाई कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। ससमय कार्य पूरा नहीं हुआ तो कार्य में लापरवाही बरतने वाले जवाबदेह पदाधिकारियों व कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।कुजापी नाले में मशीन लगा शीघ्र सफाई पूर्ण करने का दिया निर्देशकुजापी नाले के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मशीन लगाकर शीघ्र सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जल निकासी क्षमता को बढ़ाने के लिए कलवर्ट के विस्तार और अन्य तकनीकी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि बेहतर जल निकासी व्यवस्था के लिए स्थायी समाधान पर भी कार्य किया जा रहा है।शिविर का भी लिया जायजावहीं इसके पहले लालू मंडल कॉलेज और सामुदायिक भवन, खरखुरा में नगर निगम के द्वारा लगाए गए सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। यह शिविर 1 जून से 15 जून तक संचालित किया जा रहा है, जबकि 16 जून को मेगा कैंप का आयोजन होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में उपलब्ध सुविधाओं, शिकायत निवारण व्यवस्था तथा नागरिकों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने लोगों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने और इस पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इसके साथ ही शिविर मौजूद कर्मियों को विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में बैनर लगाने का निर्देश दिया है।अधिकारियों की अनुपस्थित रहने पर दिखे नाराजनिरीक्षण के अंतिम चरण में नगर आयुक्त शहीद भगत सिंह पार्क स्थित जलापूर्ति केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने बुडको से जुड़े पदाधिकारियों को अनुपस्थित पाया। जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित कर्मियों और अधिकारियों के विरुद्ध शो-कॉज नोटिस जारी करने और आवश्यक विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


