Hindi NewsBihar NewsGaya NewsNDA s Dr Prem Kumar Celebrates Victory Trust in Modi and Nitish for Bihar s Development
जनता का मिला बंपर समर्थन : डॉ. प्रेम

जनता का मिला बंपर समर्थन : डॉ. प्रेम

संक्षेप:

- अपनी जीत के बाद पत्रकारों पत्रकारों को किया संबोधित गया जी, हिन्दुस्तान संवाददाता।

Nov 14, 2025 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

गया जी नगर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समृद्धि भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार ने अपनी जीत के उत्साह के बीच कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के प्रति जनता ने विश्वास जताया है। जनता का बंपर समर्थन मिलने का यह परिणाम है कि बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बन रही है। पत्रकारों से बात करते हुए शुक्रवार को डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कार्य कर रहे हैं। महिलाओं सहित समाज के हर एक वर्ग का पूर्ण सहयोग मिला है मतदाताओं ने पर चढ़कर बंपर वोट किया है बिहार की जनता ने बिहार के विकास को सराहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में बिहार में करीब 50 लाख लोगों को रोजगार दिए जाने का काम किया गया है। महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी भागीदारी को बढ़ाया गया है। जीविका आदि के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य किया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लखपति दीदी योजना चलाकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाया गया पुलिस सेवा में महिलाओं की बड़ी उपलब्धि हासिल कराई गई महिलाओं को नौकरी में आरक्षण दिया गया आम आदमी गरीब परिवारों को भी रोजगार और विकास का महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया गया है। इसका यह परिणाम है कि आज बिहार पुणे एनडीए की सरकार बन रही है बिहार का विकास गया जी का विकास काफी प्रगति से और आगे बढ़ेगा।