बिहार में गयाजी के लाल ने किया कमाल, 6400 मीटर ऊंचे गोरिचेन ग्लेशियर पर लहराया परचम

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

दरअसल 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट अभिषेक कुमार ने अरुणाचल प्रदेश स्थित 6400 मीटर ऊंचे गोरिचेन ग्लेशियर को सफलता पूर्वक फतह कर अपने 6 बिहार बटालियन एनसीसी और जिले का नाम रोशन किया है।

बिहार में गयाजी के लाल ने किया कमाल, 6400 मीटर ऊंचे गोरिचेन ग्लेशियर पर लहराया परचम

बर्फ से ढकी ऊंची चोटियां, कड़ाके की ठंड और कठिन रास्तों के बीच बिहार के गया जिले के एक एनसीसी कैडेट ने साहस और जुनून की ऐसी मिसाल पेश की है, जिस पर पूरा बिहार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बिहार के इस लाल ने 6400 मीटर ऊंचे ग्लेशियर को फतह कर अपना लोहा मनवाया है। दरअसल 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट अभिषेक कुमार ने अरुणाचल प्रदेश स्थित 6400 मीटर ऊंचे गोरिचेन ग्लेशियर को सफलता पूर्वक फतह कर अपने 6 बिहार बटालियन एनसीसी और जिले का नाम रोशन किया है।

गया कॉलेज 3/6 कंपनी 6 बिहार बटालियन एनसीसी का कैडेट अभिषेक वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में आयोजित एडवांस माउंटेनियरिंग कैंप में भाग ले रहा है। यह अवसर 6 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से दिया गया। इससे पहले वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स, अरुणाचल प्रदेश से बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया था। कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन एडवांस माउंटेनियरिंग कैंप के लिए किया गया। हाल ही में उन्होंने एनसीसी की ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा भी सफलता के साथ पास की है।

प्रेरणा का स्रोत

गयाजी 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार ने कहा कि अभिषेक की सफलता अन्य कैडेटों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि युवाओं में लगन और आत्मविश्वास हो तो वे किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं। अभिषेक की इस उपलब्धि से जिले के अन्य युवाओं और एनसीसी कैडेटों में भी उत्साह का माहौल है।

समर्थन और बधाई

इस अवसर पर सुबेदार मेजर विक्रम सिंह, गया कॉलेज के प्राचार्य सतीश सिंह चंद्र तथा 3/6 कंपनी बिहार बटालियन एनसीसी एएनओ संजय तिवारी ने भी अभिषेक कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बिहार के लाल इस सफलता पर गयाजी जिले में लोग काफी खुश हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अभिषेक कुमार ने किस पर्वत की चोटी को फतह किया?
अभिषेक कुमार ने 6400 मीटर ऊंचे गोरिचेन ग्लेशियर को सफलता पूर्वक फतह किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।