राष्ट्रकवि की रचनाओं में ओज, वीरता और स्वाभिमान की गूंज : विधानसभा अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

राष्ट्रकवि की रचनाओं में ओज, वीरता और स्वाभिमान की गूंज : विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रकवि की रचनाओं में ओज, वीरता और स्वाभिमान की गूंज : विधानसभा अध्यक्ष

राष्ट्रकवि की रचनाओं में ओज, वीरता और स्वाभिमान की गूंज : विधानसभा अध्यक्ष

गया कॉलेज के मुंशी प्रेमचंद सभागार में शनिवार से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति सह सम्मान समारोह पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। मां निर्दोष सेवा केंद्र व गया कॉलेज गया के संयुक्त बैनर तले आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर केवल महान कवि ही नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना के प्रखर स्वर थे। उनकी रचनाओं में ओज, वीरता और स्वाभिमान की गूंज के साथ सामाजिक न्याय, समानता व सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सशक्त संदेश निहित है।

दिनकर की साहित्यिक विरासत

कुलसचिव डॉ विनोद कुमार मंगलम ने कहा कि दिनकर ने साहित्य के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी लेखनी से अमिट छाप छोड़ी है।

विश्वविद्यालय का नामकरण

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राय मदन किशोर ने कहा कि मुंगेर में स्थापित विश्वविद्यालय का नामकरण राष्ट्रकवि दिनकर के नाम पर किया जाना चाहिए। टिकारी विधायक अजय दांगी ने कहा कि दिनकर का साहित्य समाज के लिए सदैव पथप्रदर्शक रहा है। स्वागत भाषण के दौरान आयोजक हिमांशु शेखर ने राष्ट्रकवि दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय निर्माण की मांग उठाई।

उद्घाटन सत्र का संचालन संजय अथर्व व धन्यवाद ज्ञापन अबरार आलम ने किया।

हिंदी के प्रयोग की चिंता

कई शैक्षणिक संस्थानों में हिंदी का गलत प्रयोग चिंताजनक

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बतौर मुख्य अतिथि दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेश चंद्र ने कहा कि आज कई शैक्षणिक संस्थानों में हिंदी का गलत प्रयोग चिंताजनक है। अध्यक्षता करते हुए पूर्व कुलपति प्रो. कुसुम कुमारी ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर रचनात्मक प्रयास आवश्यक है।

विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए तेरह शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इतिहास के क्षेत्र में बैजू चौधरी व संगीत के क्षेत्र में सौम्या अथर्व सहित पांच प्रतिभाओं को राष्ट्रकवि दिनकर सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सत्र का संचालन शोधार्थी नचिकेता वत्स व धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी विशाल कुमार ने किया।

कार्यक्रम में गया कॉलेज के हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ राम उदय कुमार, डॉ सोनू अन्नपूर्णा,डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ धनंजय धीरज, ज्ञानती कुमारी प्रो. राजन, नारायण कुमार व शत्रुघ्न सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

प्रश्न और उत्तर

इस संगोष्ठी का आयोजन किसके द्वारा किया गया?
संगोष्ठी का आयोजन मां निर्दोष सेवा केंद्र व गया कॉलेज गया के संयुक्त बैनर तले किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।