भारत के संविधान का पालन करने का आह्वान

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

फोटो- सीयूएसबी में कुलपति को सम्मानित करते प्राध्यापक। टिकारी, निज संवाददाता दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विधि एवं शासन विभाग द्

भारत के संविधान का पालन करने का आह्वान

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विधि एवं शासन विभाग द्वारा ‘संवैधानिकता और परिवर्तनशील न्याय, अपनी जड़ों का सम्मान, अपने भविष्य का निर्माण’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पंजाब के कुलपति प्रो. जय शंकर सिंह ने भारतीय संविधान के महत्व तथा देशवासियों के लिए न्याय सुनिश्चित करने में उसके विविध उपयोगों पर प्रकाश डालते हुए व्याख्यान दिया। उन्होंने भारतीय संविधान की गतिशील प्रकृति पर बल देते हुए कहा कि संगोष्ठी में होने वाली चर्चाएं विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों और संवैधानिकता की भावना के प्रति संवेदनशील बनाएंगी। सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों से भारत के संविधान का पालन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थान आदर्श नागरिकों, वकीलों, पेशेवरों आदि के निर्माण के मिशन के साथ समाज में एक मानक स्थापित करते हैं। विधि एवं शासन संकाय के विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. अशोक कुमार ने संगोष्ठी के उद्देश्य को साझा किया। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार दास थे, जबकि डॉ. पूनम कुमारी सह-समन्वयक थी। कार्यक्रम का समापन सहायक प्राध्यापक डॉ. चंदना सुबा द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन विधि विभाग के छात्र श्री आदित्य सिन्हा ने किया। इस संगोष्ठी में संकाय सदस्य प्रो. पवन कुमार मिश्रा, प्रो. एस.पी. श्रीवास्तव, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, मणि प्रताप, डॉ. कुमारी नीतू, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. अनंत प्रकाश नारायण, डॉ. देव नारायण सिंह, डॉ. निहारिका सिंह एवं डॉ. पारिजात प्रधान की उपस्थिति रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।