पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना जरूरी: डीईओ
पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना जरूरी: डीईओ रौशनगंज विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी व संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने द
प्रखंड के मध्य व उच्च माध्यमिक विद्यालय रौशनगंज सह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी व संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता उपस्थित हुए। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षा के प्रति ललक पैदा किया। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल का उन्होंने अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने की अपील की। मौके पर जिला शिक्षक पदाधिकारी के साथ बीडीओ उदय कुमार, प्रमुख अविता कुमारी, उप प्रमुख बिंदेश्वर यादव, थानाध्यक्ष अनु राजा उपस्थित थे।
पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए पॉलीथिन का उपयोग न करने की थीम पर आधारित व उन संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक दिलीप कुमार का योगदान रहा। कार्यक्रम समापन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार प्रभाकर तथा हाई स्कूल के संजय कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर शिक्षक अमित कुमार (संगीत बिसारद), धीरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, विजय कुमार, शादाब अय्यर, इफ्तेखार अहमद, मीना कुमारी, शारदा सिन्हा, संजीव कुमार, साक्षी श्रीवास्तव, श्रुति श्रेया आदि उपस्थित थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



