Gaya News: लोक अदालत के प्रचार के लिए जागरूकता रथ रवाना
हिन्दुस्तान, गया
Gaya News: 12 सितंबर को शेरघाटी में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता प्रचार वाहन सोमवार को रवाना किया गया। एडीजे लवकुश कुमार और जावेद अहमद खान ने इसका शुभारंभ किया। यह वाहन विभिन्न स्थानों पर जाकर लोक अदालत के महत्व और त्वरित मामले समाधान के बारे में लोगों को जागरूक करेगा।

Gaya News: आगामी 12 सितंबर को शेरघाटी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, शेरघाटी से जागरूकता प्रचार वाहन रवाना किया गया। शेरघाटी के एडीजे 1 लवकुश कुमार और एडीजे 4 जावेद अहमद खान ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। वाहन अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों और प्रमुख स्थानों पर जाकर लोगों को लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं आपसी समझौते से निस्तारण के प्रति जागरूक करेगा। मौके पर एडीजे द्वितीय ललन जी, एडीजे तृतीय अमरजीत कुमार समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:लोक अदालत के लिए जिले में दौड़े प्रचार वाहन


