गेहलौर के परसा- धूसरी खाड़ी के बधार में बोधगया के युवक का संदिग्ध मौत, खेत में फेंका मिला शव
गेहलौर के परसा- धूसरी खाड़ी के बधार में बोधगया के युवक का संदिग्ध मौत, खेत में फेंका मिला शव मंगलवार को डेढ़ बजे बहन के घर से निकला था युवक, गुरुव

गेहलौर थाना क्षेत्र के अतरी प्रखंड स्थित परसा-धूसरी खाड़ी के बीच बधार में गुरुवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति काफी भयावह थी। दोनों पैर जांघ के नीचे से गायब थे तथा शरीर पर कई जगह जंगली जानवरों के काटने के निशान थे। मृतक की पहचान बोधगया थाना क्षेत्र के चुन्नू बिगहा निवासी 35 वर्षीय हरेंद्र सिंह के रूप में की गई है। बताया गया कि हरेंद्र सिंह पिछले चार-पांच दिनों से अपनी बहन और बहनोई सियाराम सिंह के घर परसा गांव आए हुए थे। बिना किसी को बताये घर से निकल गया था हरेंद्र
खोजबीन का प्रयास
हरेंद्र के भगीना राहुल कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे खाना खाने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए। इसी दौरान हरेंद्र सिंह बिना किसी को बताए घर से निकल गए। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बुधवार को भी पूरे दिन तलाश जारी रही, मगर सफलता नहीं मिली।
चरवाहों की खोज
पशु चरा रहे चरवाहों को आई तेज दुर्गंध
गुरुवार को परसा-खाड़ी बधार में पशु चरा रहे चरवाहों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। पास जाकर देखने पर खेत में एक शव पड़ा मिला। शव की स्थिति काफी भयावह थी। दोनों पैर जांघ के नीचे से गायब थे तथा शरीर पर कई जगह जंगली जानवरों के काटने के निशान थे। चरवाहों के शोर मचाने पर परसा, हिलखोर, धूसरी और खाड़ी समेत आसपास के गांवों के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शव को जंगली जानवरों ने नोच खाया है। हालांकि चर्चा है कि युवक शराब पीने का आदि था। आशंका है कि शराब के नशे में रास्ते में गिरकर जंगली जानवर का शिकार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
प्रथम दृष्टया लू लगने से मौत की आशंका: डीएसपी
सूचना मिलने पर गेहलौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे बच्चे भी हैं। नीमचक बथानी अनुमंडल के डीएसपी सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव खाड़ी बधार से बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया लू लगने से मौत की आशंका है। हालांकि विशेष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


