बंदौल क्रांति नगर बधार में अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
गुरारू थाना क्षेत्र के बंदौल क्रांति नगर गांव के पास एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है। पहचान और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।

गुरारू थाना क्षेत्र के बंदौल क्रांति नगर गांव के समीप बधार में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गुरारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष प्रतीत होती है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे तथा उसके पैर में सीमेंट भी लगा हुआ था। इसे लेकर ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


