इमामगंज पुलिस ने हत्या के आरोपी को गुरुआ से की गिरफ्तार , जेल

Apr 05, 2026 06:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

इमामगंज पुलिस ने हत्या के आरोपी अरुण भारती को गिरफ्तार किया। वह एक महिला की हत्या के बाद फरार था। पुलिस ने धोबीचक गांव में छापेमारी कर उसे उसके मौसा के घर से पकड़ा। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इमामगंज पुलिस ने हत्या के आरोपी को गुरुआ से की गिरफ्तार , जेल

इमामगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पाकरडीह गांव निवासी अरुण भारती एक महिला की हत्या के बाद से फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुआ थाना क्षेत्र के धोबीचक गांव में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई, जहां उसे उसके मौसा नरेश मांझी के घर से गिरफ्तार किया गया। थाना लाकर पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।