Hindi NewsBihar NewsGaya NewsMurder of Pig Farm Owner Shocks Bodh Gaya Dispute with Business Partner Suspected
बोधगया में सूअर फार्म कारोबारी की हत्या

बोधगया में सूअर फार्म कारोबारी की हत्या

संक्षेप:

• घटनास्थल से 50 मीटर दूर खजूर की झाड़ियों में मिला शव • व्यवसायिक

Jan 09, 2026 06:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

बोधगया थाना क्षेत्र के दक्षिणी कटोरवा इलाके में शुक्रवार की अहले सुबह एक सूअर फार्म कारोबारी का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। कुमार राजू रंजन उर्फ शिवकुमार पासवान झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र गोड़वाली गांव रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, राजू रंजन (34) चार वर्षों से दक्षिणी कटोरवा में किराये पर चहारदीवारी लेकर सूअर फार्म चला रहा था। परिवार के साथ वह महुआबाद में किराये के मकान में रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार राजू रंजन दो वर्षों से वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी गांव के अनिल कुमार सिंह के साथ सूअर पालन के व्यवसाय में साझेदार था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से व्यवसायिक मामलों को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम से ही राजू रंजन अचानक लापता हो गया था। मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिलने पर परिजनों ने पूरी रात उसकी खोजबीन की। लेकिन, कहीं कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह सूअर फार्म से करीब 50 मीटर दूर खजूर की झाड़ियों में उसका शव बरामद हुआ। शव पर ईंट, पत्थर और लोहे के रॉड से हमला किए जाने के स्पष्ट निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। मृतक के परिवार में पत्नी कुसुम कुमारी और दो नाबालिग बेटियां तेजल कुमारी (चार) और नित्याश्री (दो) है। घटनास्थल की हुई घेराबंदी घटना की सूचना मिलते ही मगध विश्वविद्यालय थाना प्रभारी संदीप चौहान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी की। इसके बाद बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसआई प्रतीक कुमार और एएसआई नीरज कुमार सिंह ने घटनास्थल की गहन जांच की। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हत्या के पीछे व्यवसायिक विवाद सहित अन्य एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। एफएसएल की टीम ने जुटाया साक्ष्य मृतक के भाई राजकुमार पासवान ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और अहम साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में अनिल कुमार सिंह और उसके रिश्ते में चाचा लगने वाले संटू कुमार सिंह, दोनों ग्राम करहरी थाना भगवानपुर जिला वैशाली निवासी की संलिप्तता सामने आयी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बोधगया एसडीपीओ सौरव जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे रहे। कोट मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्या के कारणों की जांच जारी है। -सौरव जायसवाल, एसडीपीओ, बोधगया।