Hindi NewsBihar NewsGaya NewsMurder of Married Woman in Alipur Husband and Mother-in-law Arrested
विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, पति-सास गिरफ्तार

विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, पति-सास गिरफ्तार

संक्षेप:

अलीपुर थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में एक विवाहिता सोनी कुमारी की हत्या कर दी गई। पति और सास ने उसे फंदे से लटका दिया और शव को जला दिया। मृतका के मां ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एक घंटे...

Sep 03, 2025 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

अलीपुर थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में विवाहिता को फंदा से लटका हत्या कर दिया गया। साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जला दिया गया। मृतका की पहचान सोनू नोनिया की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में की गई है। हत्या का केस दर्ज होने के एक घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या के आरोपित पति व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नालंदा जिला के बिंद थानाक्षेत के महमूदाबाद के रहने वाले रामबच्चन चौहान की पत्नी जीरा देवी (मृतका की मां) ने अलीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि बेटी सोनी की शादी दो वर्ष पहले अलीपुर थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव के रहने वाले सस्तानन्द नोनिया के पुत्र सोनू नोनिया के साथ हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीते मंगलवार की जीरा देवी की दूसरी बेटी ने सूचना दी कि सोनी का पति व ससुराल के अन्य लोगों के साथ लड़ाई - झगड़ा हुआ था। जिसके बाद ससुराल वालों ने फंदा से लटका हत्या कर सोनी की हत्या कर दी है। सूचना के बाद मायके वाले रुपसपुर पहुंचे। तब तक ससुराल वाले साक्ष्य छुपाने के के लिए शव को जला चुके थे। जीरा देवी ने पुत्री के पति, सास, ससुर व भैंसुर के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। अलीपुर थाना के एसएचओ सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलते ही एक घंटे के भीतर आरोपी पति सोनू नोनिया और सास मूंगिया देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।