बिहारशरीफ में रजाई भराने निकली ममता आठ दिसंबर से थी लापता

बिहारशरीफ में रजाई भराने निकली ममता आठ दिसंबर से थी लापता

संक्षेप:

गुरुवार को नौडीहा पहाड़ पर 30 वर्षीय ममता का शव मिला। वह 8 दिसंबर से लापता थी, जब वह रजाई भराने गई थी। 10 दिसंबर को उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच शुरू की है।

Dec 12, 2025 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

गुरुवार को नौडीहा पहाड़ पर मिला था ममता का शव बिहार शरीफ की रहने वाली महिला रजाई भराने निकली थी फॉलोअप:: अतरी, एक संवाददाता अतरी के नौडीहा पहाड़ पर जिस 30 वर्षीय महिला का शव मिला वह आठ दिसंबर से लापता थी। दस दिसंबर को बिहार के भागनबिगहा ओपी में ममता की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करायी गई थी। ममता के पिता सूरज ने पुलिस को बताया है कि आठ दिसंबर को वह बिहारशरीफ में रजाई में गद्दा भरवाने गई थी। इसी दिन से वह लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो पुलिस को जानकारी दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अचानक बुधवार को हत्या कर शव फेंके मिले की जानकारी मिली। गौरकाबिल है कि ममता का शव गुरुवार को अतरी में नौडीहा पहाड़ी पर मिला था। नृशंस तरीके से उसकी हत्या की गई थी। परिजनों के आने में बाद भी हत्या का कारण पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। इधर, मृतका के भाई धनराज कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। अतरी थाना प्रभारी राज कौशल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। सभी बिंदुओं पर छानबीन हो रही है। शव ठिकाने लगाने का सेफ जोन बन रहा अतरी थाना क्षेत्र का पहाड़ी जंगल, रेलवे लाइन या ट्रैक शव ठिकाने लगाने का सेफ जोन बनता जा रहा है। ममता की हत्या से पहले 23 अगस्त 2025 को रेलवे ट्रैक पर बिहारशरीफ के पेट्रोल पंप मैनेजर का शव मिला था। स्थानीय लोग बताते हैं कि इन इलाकों में पुलिस की गश्ती बढ़नी चाहिए।