Hindi NewsBihar NewsGaya NewsMurder Case Registered in Alipur Body of Dhananjay Kumar Found Near Canal
धनंजय की हत्या मामले केस दर्ज, सीडीआर से खुलेगा राज

धनंजय की हत्या मामले केस दर्ज, सीडीआर से खुलेगा राज

संक्षेप:

फॉलोअप टिकारी, निज संवाददाता अलीपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर शवदाह गृह के पास नहर से बोहिया के धनंजय कुमार के शव बरामदगी मामले में हत्या का केस दर्ज किय

Nov 02, 2025 06:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

अलीपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर शवदाह गृह के पास नहर से बोहिया के धनंजय कुमार के शव बरामदगी मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक के भाई संजीत कुमार के बयान पर तीन लोगों पर नामजद और कुछ आज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच करते हुए लोगों से पूछताछ की है। हालांकि कोई गिरपफ्तारी नहीं हो सकी है। प्राथमिकी ने संजीत ने कहा है कि उसका भाई गुरुवार की रात कुछ मित्रों के साथ घर लौटा। खाना खाने के बाद वह किसी से फोन पर बात करते हुए घर से बाहर निकल गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके बाद से धनंजय वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव रसलपुर नहर से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, धनंजय की बाइक का पेट्रोल घर लौटते समय खत्म हो गया था। बाइक शव के पास से बरामद की गई है। अलीपुर थाना के एसएचओ सत्यम ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कई लोगों से पूछताछ की गई है। धनंजय के मोबाइल नंबर की सीडीआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अहम सुराग पुलिस को मिल सकता है। मालूम हो कि धनंजय कुमार तीन बच्चों का पिता था। वह मउ थाना क्षेत्र के चितौखर बाजार में अनाज का व्यापार कर परिवार का भरण पोषण करता था। धनंजय की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।