ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाहत्या के आरोपी को पटना से किया गया गिरफ्तार

हत्या के आरोपी को पटना से किया गया गिरफ्तार

मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सतघरवा पुल के पास 17 मार्च को एक युवक का शव पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। साथ ही उसके...

हत्या के आरोपी को पटना से किया गया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 23 Mar 2023 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सतघरवा पुल के पास 17 मार्च को एक युवक का शव पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। साथ ही उसके हत्या के आरोप में एक युवक को पटना से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा हत्या के मामले गंभीरता से लेते हुए कांड के उदभेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ बोधगया अजय प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष, मगध विश्वविद्यालय थाना एवं तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों को शामिल किया गया। उक्त टीम द्वारा कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों को गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी किया गया। इस कांड में संलिप्त अभियुक्त पटना के दिग्घा थाना क्षेत्र के दिग्घा पाटीकुल के रहने वाले 36 वर्षीय कुन्दन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान धर्मनाथ चौधरी के रूप में हुई थी। ये दोस्तों के साथ चंपारण पार्टी मनाने गया था। रास्ते में इसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गया। तो रास्ते में दवा दिया। जिसके बाद इसकी मौत हो गई। फिर शव को रास्ते मे ही फेंककर फरार हो गया। इसकी सूचना घर पर परिवार के लोगों को भी नहीं दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें