जेसीबी देखते ही लोग खुद हटाने लगे सामान
जेसीबी देखते ही लोग खुद हटाने लगे सामानजेसीबी देखते ही लोग खुद हटाने लगे सामानजेसीबी देखते ही लोग खुद हटाने लगे सामान
शहर के केदारनाथ मार्केट में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने नगर निगम की टीम पहुंची। जेसीबी के साथ पहुंची टीम को देखते ही मार्केट में हड़कंप मच गया। लोग अपने सामान को समटने लगे। उपनगर आयुक्त शशिकांत, सिटी मैनेजर पवित्र कुमार व नज मुजफ्फर, मार्केट प्रभारी निशांत कुमार ने लोगों को सख्त निर्देश दिया कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा जेसीबी से हटाया जायेगा। इस दौरान मार्केट के फल-सब्जी बिक्रेता संघ के अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारी उपनगर आयुक्त से मिल अपनी बातों को रखीं और कुछ दिन का समय मांगा। इस दौरान लोगों ने कहा कि वह स्वयं अतिक्रमण हटा लेगें।
अतिक्रमण के कारण जगह का नहीं हो रहा उपयोग उपनगर आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण के कारण जो मार्केट में जगह है उसका उपयोग सही से नहीं हो पा रहा है। इसके कारण लोग निगम के गेट के पास अस्थायी दुकान खोल बैठे हैं। अगर इस स्थान को अतिक्रमणमुक्त किया जायेगा तो वे लोग इधर दुकान लगा सकते हैं। इस दौरान वह घुमकर पूरे मार्केट एरिया का जायजा लिया और लोगों को सख्त निर्देश दिया कि अतिक्रमण को हटा लें। इस दौरान कुछ लोग उनके साथ बैठक करने की बात कही तो उन्हे कार्यालय में लाकर समझा दिया गया। रविवार तक का मिला समय, सोमवार को होगी कार्रवाई उपनगर आयुक्त शशिकांत ने कहा कि उन लोगों ने नगर आयुक्त से भी मुलाकत की है। उन्हें सख्त हिदायत दी गयी है कि रविवार तक पक्की दुकान के आगे कुछ भाग छोड़ शेष अतिक्रमण को नहीं हटाया तो सोमवार से पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


