320 में 178 नाले की हुयी सफाई ,मानसून से पूर्व हर हाल में हो नाले की सफाई

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

320 में 178 नाले की हुयी सफाई ,मानसून से पूर्व हर हाल में हो नाले की सफाई320 में 178 नाले की हुयी सफाई ,मानसून से पूर्व हर हाल में हो नाले की सफाई320

320 में 178 नाले की हुयी सफाई ,मानसून से पूर्व हर हाल में हो नाले की सफाई

गया नगर निगम सभागार में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण, राजस्व वृद्धि, विकास योजनाओं की प्रगति, पुस्तकालय निर्माण और सरोवरों के सौंदर्यीकरण जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद कई प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में सबसे अधिक चर्चा शहर के नालों और नालियों की सफाई को लेकर हुई। मेयर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मानसून का आगमन निकट है। ऐसे में जलजमाव की समस्या से बचने के लिए सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई समय पर पूरी होनी चाहिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के 320 नालों में से अब तक 178 नालों की सफाई पूरी की जा चुकी है。

नालों की सफाई पर जताया असंतोष

मेयर ने नालों की सफाई पर असंतोष जताते हुए कहा कि अब भी बड़ी संख्या में नालों की सफाई बाकी है और इसे युद्धस्तर पर पूरा किया जाए ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को परेशानी न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए और प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग की जाए। बैठक के दौरान स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार और विद्युत पदाधिकारी गौरव कुमार की अनुपस्थिति पर मेयर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब शहर की सफाई और जलनिकासी सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है तो संबंधित अधिकारियों की बैठक में अनुपस्थित रहना गंभीर विषय है।

हर वार्ड में बनेगा आधुनिक पुस्तकालय

बैठक में समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में पुस्तकालय बनाए जाएं। ताकि विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि पुस्तकालयों में कक्षा छह से लेकर स्नातकोत्तर व पीएचडी स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी विशेष व्यवस्था होगी।

विकास कार्यों की धीमी गति पर सदन में उठे सवाल

शहर में चल रही विकास योजनाओं की धीमी प्रगति का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया। उन्होंने कहा कि कई योजनाओं का कार्य निर्धारित समय पर पूरा नहीं हो रहा है, जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, जलनिकासी और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं में देरी होने से लोगों का विश्वास प्रभावित होता है और विकास की गति भी धीमी पड़ जाती है।

सात प्रमुख सरोवरों के सौंदर्यीकरण की दिशा में पहल

शहर की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान से जुड़े सरोवरों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा हुई। नगर निगम द्वारा जिन सरोवरों को प्राथमिकता दी जा रही है उनमें सिंगरा स्थान सरोवर, गदालोल, सरयू तालाब, सूर्यपोखर, खरखुरा-भलुआही सरोवर और लाल बाबा तालाब शामिल हैं। संबंधित जेई ने बताया कि कई तालाबों का कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। सिंगरा स्थान, खरखुरा स्थित तालाब सहित अन्य तालाबों का कार्य प्रगति पर है। सदस्य सरिका कुमारी ने बिसार तालाब का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह शहर का एक प्रमुख एवं महत्वपूर्ण सरोवर है। इसके सौंदर्यीकरण और संरक्षण की दिशा में भी शीघ्र कदम उठाया जाना चाहिए। उपेन्द्र कुमार ने सैरातों के चौहदी चिन्हित करने की बात कहीं।

बैठक में डिप्टी मेयर चिंता देवी, नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया, मनोज कुमार, चुन्नु खान, सरिका कुमारी, उपेंद्र कुमार, विनोद कुमार यादव, तबस्सुम परवीन मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

बैठक में किस मुद्दे पर सबसे अधिक चर्चा हुई?
बैठक में सबसे अधिक चर्चा शहर के नालों और नालियों की सफाई को लेकर हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।