ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयागया से गुजरा मानसून ट्रफ लाइन, बारिश का अनुमान

गया से गुजरा मानसून ट्रफ लाइन, बारिश का अनुमान

आज भी हल्की या मध्यम बारिश होने का है अनुमान

गया से गुजरा मानसून ट्रफ लाइन, बारिश का अनुमान
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 23 Jul 2020 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मानसून ट्रफ लाइन के गया से होकर गुजरने के कारण गुरुवार की सुबह बारिश हुई। सुबह से शाम तक करीब 21 मिलीमीटर व शाम में बारिश हुई। शुक्रवार को भी वर्षा होने का अनुमान है। बारिश के बाद से मौसम सुहाना हो गया। गुरुवार की सुबह पौने सात बजे से करीब एक घंटे तक हल्की वर्षा हुई। सुबह में 17.8 एमएम बारिश हुई। इसके बाद शाम तक तीन मिलीमीटर।

मौसम विभाग (पटना) के अनुसार गुरुवार को मौसम मानसून ट्रफ लाइन का पूर्वी हिस्सा गया से कोलकाता होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा रही है। इस सिस्टम के प्रभाव से अगले 24 घंटे में हल्की या मध्यम बारिश होगी। बादल गरजने के साथ व्रजपात की भी संभावना है। 26 जुलाई तक जिले में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मेघ गर्जन के साथ ही व्रजपात की भी संभावना बनी है।

बारिश के बाद चार डिग्री कम हो गया अधिकतम तापमान

बारिश के बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम एक डिग्री। गुरुवार को अधिकतम 30.5 व न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह में नमी की मात्रा 93 व शाम में 77 प्रतिशत रही। बुधवार को अधिकतम 34.0 व न्यूनतम 24.8 डिग्री रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें