Gaya News: अभी हल्की 14 या 15 से अच्छी बारिश होने के आसार

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: अभी हल्की 14 या 15 से अच्छी बारिश होने के आसार अभी हल्की 14 या 15 से अच्छी बारिश होने के आसार अभी हल्की 14 या 15 से अच्छी बारिश होने के आसार

Gaya News: अभी हल्की 14 या 15 से अच्छी बारिश होने के आसार

Gaya News: मानसून के सक्रिय होने से बादल छाए हैं और हल्की बारिश हो रही है। शनिवार को भी बादल छाए रहे। सुबह बोधगया इलाके में अच्छी वर्षा हुई। करीब 30.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। गया जी शहर में सुबह कुछ समय के लिए हल्की बारिश ही हुई। लो प्रेशर एरिया और मानसून एक्सिस के प्रभाव से 14 जुलाई से अच्छी बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद बादल छाए रहने और पुरवैया चलने से मौसम सुहाना है। उमस वाली गर्मी से राहत है। तापमान सामान्य से नीचे, सुहाना है मौसम

मौसम की स्थिति

बारिश व बादल से मौसम सुहाना रह रहा है। पिछले पांच दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रह रहा है। 24 घंटे में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को भी अधिकतम के साथ न्यनूतम भी नार्मल से कम रहा। शनिवार को अधिकतम सामान्य से दो डिग्री कम 31.8 और न्यूनतम एक डिग्री कम 25.2 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम 33.4 व न्यनूतम 27.6 डिग्री रहा। पिछले साल 2025 में 11 जुलाई को अधिकतम 32.0 व न्यूनतम 25.56 डिग्री रहा था।

मौसम परिवर्तन की संभावनाएं

लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से 14 जुलाई से बदल सकता है मौसम

विशेषज्ञों की राय

मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि अब मानसून एक्सिस प्रभावशाली है। पूरे देश में मानसून सक्रिय हो जाने की घोषणा हुई है। बतााय कि 13 या 14 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। अनुमान है कि इस बार लो प्रेशर एरिया ऊपर से गुजरेगी। साथ ही मानसून एक्सिस भी प्रभावशाली रहेगा। दोनों के असर से 14 या 15 जुलाई से अच्छी बारिश का अनुमान है। अगले दो दिनों में जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाए रहने और पुरवैया चलने का अनुमान है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बोधगया में कितनी बारिश हुई?
बोधगया इलाके में करीब 30.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।