
इवीएम की कमिशनिंग के बाद चुनावी प्रत्याशियों ने किया मॉक पोल
इवीएम की कमिशनिंग के बाद चुनावी प्रत्याशियों ने किया मॉक पोल शेरघाटी में मॉक पोल के लिए 22 मशीनों का किया गया इस्तेमाल शेरघाटी के 367 मतदान केंद्रों प
शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव में उपयोग की जाने वाली ईवीएम मशीनों का उपयोग करते हुए सोमवार को ईवीएम कमीशनिंग सेंटर में मॉक पोल किया गया। एसएमएसजी कॉलेज में ईवीएम कमीशनिंग सेंटर और डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। चुनाव के लिए इसी डिस्पैच सेंटर से ईवीएम मशीनों और दूसरी चुनाव सामग्रियों को बूथ पर भेजा जाना है। मॉक पोल की इस प्रक्रिया में अधिकारियों की मौजूदगी में चुनावी प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों द्वारा ईवीएम में वोट डाले गए और फिर उनके नतीजों का मिलान किया गया। शेरघाटी के निर्वाची पदाधिकारी और स्थानीय एसडीएम मनीष कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मॉक पोल में रैंडमली चुनी गई 22 ईवीएम का उपयोग किया गया था, जिनमें प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों द्वारा एक-एक हजार वोट डाले गए थे।

ईवीएम मशीनों के साथ वीवी पैट मशीन भी लगाई गई थी, जिसमें वोट डाले जाने के बाद चुनाव चिह्न की तस्वीर नजर आती है। ईवीएम की कमीशनिंग के बाद मॉक पोल की प्रक्रिया को जरूरी माना जाता है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में 367 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसपर दो लाख 79 हजार 254 मतदाता अपनी पसंद के प्रत्याशियों का चुनाव करेंगे। शेरघाटी विधानासभा क्षेत्र में इस बार राजद के प्रमोद कुमार वर्मा, लोजपा के उदय कुमार सिंह, बसपा के शैलेष मिश्र, जनसुराज के पवन किशोर और एआइएमआइएम के शाने अली खां सहित 14 प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


