ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाफतेहपुर में मिट्टी का घर गिरा, दबकर तीन घायल

फतेहपुर में मिट्टी का घर गिरा, दबकर तीन घायल

फतेहपुर में मिट्टी का घर गिरा, दबकर तीन घायल

फतेहपुर में मिट्टी का घर गिरा, दबकर तीन घायल
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 04 Mar 2018 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर थाना मुख्यालय स्थित शीतलपुर मुहल्ला में रविवार को अरविन्द साव के मिट्टी का घर अचानक गिर गया। इसमें तीन लोग दबकर घायल हो गए। घायलों को निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया। इलाज के बाद सभी की स्थिति सामान्य बतायी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में करीब 11 बजे मिट्टी और खपड़ा का घर अचानक ढह गया। इसमें अरविन्द साव, वीरेंद्र साव और वीरेंद्र साव की पत्नी दब गई। घर जिस समय गिरा उस समय वे तीनों उसी जगह पर थीं। हल्ला सुनकर ग्रामीण दौड़े और दीवार व छप्पर के मलवे में दबे तीनों को बाहर निकाला। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल लोगों को इलाज के लिए बगल के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद तीनों की हालत में सुधार आया। चिकित्सक ने तीनों की स्थिति को सामान्य बताया है। बजरंग दल संयोजक रवि कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार काफी गरीब है। जिसे इंदिरा आवास देने की मांग डीएम और स्थानीय बीडीओ से की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें